पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थाना मॉडल टाउन के पास बाइक सवारों ने युवती से पर्स छीना

थाना मॉडल टाउन के पास बाइक सवारों ने युवती से पर्स छीना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवारदेर शाम रोशन ग्राउंड के पास थाना मॉडल टाउन के पास उस समय हड़कंप मच गया जब दो मोटरसाइकिल सवार एक युवती से उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। जब तक किसी को समझ आता उक्त मोटरसाइकिल सवार सबकी पंहुच से बाहर हो गए।

लूट का शिकार हुई युवती मंजीत कौर पुत्री स्व. खड़ग सिंह निवासी बोहण ने पुलिस को बताया कि वह सुतहरी रोड पर एक प्राईवेट फर्म में काम करती है घर वापस जाने के लिए रोज की तरह शाम करीब 6.10 पर बस स्टैंड पंहुची थी।

उसने इस दौरान बस स्टैंड के सामने मार्केट से कुछ सामान खरीदा जैसे ही आटो में बैठी दो युवक मोटरसाईकिल पर आए उससे पर्स छीनकर फरार हो गए। उसने शोर मचाया पर जब तक कोई कुछ कर पाता वे भाग गए। मंजीत ने बताया कि उसके पर्स में 3 हजार रुपए, जरूरी कागजात, उसका पैन कार्ड, आधार कार्ड वोटर आईडी कार्ड था। इसके अलावा कुछ घरेलु कागजात भी थे। उसने इस संबधी थाना माडल टाउन में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है।