पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी ने एक हफ्ते में मांगी बजट डिटेल

डीसी ने एक हफ्ते में मांगी बजट डिटेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर। जिलेमें चल रही केंद्र प्रयोजित स्कीमों को सही ढंग से लागू करने और इनकी मॉनिटरिंग के लिए डीसी अमित ढाका की अध्यक्षता में जिला परिषद के बैठक हाल में बैठक हुई। डीसी ने बताया कि 62 स्कीमों की लिस्ट सरकार की तरफ से मिली है जिसकी बजट एलोकेशन भारत सरकार और राज्य सरकार का हिस्सा शामिल है। उन्होंने सभी विभागों के मुखियों से कहा कि इन स्कीमों में जो स्कीमें इस समय चलाई जा रही है। उनकी बजट डिटेल तैयार कर 19 दिसंबर को तैयार की जाए ताकि इसको कंसोलिडेट कर जिला स्तर का डाटा बेस तैयार किया जा सके। यहां एडीसी (विकास) हरबीर सिंह, सहायक कमिश्नर (जनरल) नवनीत कौर, जिला विकास पंचायत अफसर अवतार सिंह भुल्लर, एसपी हैडक्वार्टर दिलबाग सिंह मौजूद थे।