- Hindi News
- विश्व कबड्डी के मैच आज, बारिश ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
विश्व कबड्डी के मैच आज, बारिश ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
लाजवंतीस्टेडियम होशियारपुर में रविवार को विश्व कबड्डी कप के मैच होने हैं। मैच के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं लेकिन शनिवार की सुबह से जारी बूंदा-बांदी ने जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। बारिश देर शाम तक जारी रही। स्टेडियम का वह हिस्सा यहां मैच होने है फिलहाल प्लास्टिक की तरपाल से कवर कर लिया गया है लेकिन यदि इसी तरह बारिश जारी रही तो ग्राउंड को मैच के लिए सुखाना बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। क्योंकि ग्राउंड का काफी हिस्सा बारिश के कारण भीग गया है।
डीसी अमित ढाका ने बताया कि बारिश खराब मौसम के चलते वर्ल्ड कप के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और खेल मैदान को बारिश से बचाने के लिए भी तरपाले बिछाई गई हैं। वर्ल्ड कप मैच में केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल, सीपीएस बीबी महिंदर कौर जोश, सीपीएस पवन कुमार टीनू, सीएम के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद, विधायिका सुखजीत कौर साही, सांसद अविनाश राय खन्ना, शिअद अध्यक्ष सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां के अलावा अन्य नेता पदाधिकारियों के आने की संभावना हैं।
आजहोने हैं चार मैच
दोपहर12 बजे डेनमार्क बनाम कैनेडा (लड़के) का पहला मैच, दूसरा मैच इंग्लैंड बनाम मैक्सिको (लड़कियां), तीसरा मैच इंग्लैंड बनाम अर्जेंटाइना(लड़के), चौथा मैच पाकिस्तान बनाम स्वीडन(लड़के) की टीमों के बीच होगा।
सात गेटों से होगी एंट्री
स्टेडियममें वीवीआईपी, वीआईपी और दर्शकों के लिए सात गेट बनाए गए हैं। इनमें से दो गेट वीआईपी के लिए बनाए गए हैं, जबकि एक गेट वीवीआईपी के लिए है। इसके अलावा दर्शकों के लिए चार अतिरिक्त गेट बनाए गए हैं जहां से दर्शक स्टेडियम में अंदर और बाहर जा सकते हैं। दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पंजाब पुलिस के पंद्रह सौ मुलाजिमों की ड्यूटी लगाई गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खिलाड़ियों दर्शकों की सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों के तीन सुरक्षा चक्र बनाने गए हैं। गाड़ियों की पार्किंग के लिए स्टेडियम के बाहर गाउंड को प्रयोग में लाया जाएगा, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो। इसके लिए भी पुलिस की टीमें बनाई गई हैं।
होशियारपुर का लाजवंती आउटडोर स्टेडियम यहां रविवार को विश्व कबड्डी कप के चार मैच हो रहे हैं। शनिवार को बारिश के कारण ग्राउंड को तरपाल से कवर कर दिया गया। रविवार को भी बारिश होती है तो मुश्किल हो स