पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. परकाश की किताबों का विमोचन

डॉ. परकाश की किताबों का विमोचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | सोशलमीडिया का युवा वर्ग और लड़कियों पर पड़ने वाले प्रभाव पर सेमिनार करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. डॉ. ओम प्रकाश सांपला ने की जबकि बतौर मुख्यमेहमान केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला और संजीव तलवाड़ शामिल हुए। समारोह में प्रो. ओमप्रकाश की ओर से लिखी किताबों स्करूटिंग दा टाईटेनिक, बुध्धा इन पेन और डैलीब्रेट डिस्कोर्स का विमोचन किया। सेमिनार में विभिन्न स्कूलों से आई छात्राओं ने इंपैक्ट इन सोशल मीडिया पर विचार रखे। विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया के बढ़ते चलन लड़कियों के साथ बढ़ रही हरासमेंट की घटनाओं संबंधी अवगत करवाया और सोशल मीडिया के बुरे प्रभावों संबंधी जानकारी दी। सांपला ने कहा कि जब तक हम अपने आप, आसपास को ठीक नहीं कर सकते तब तक हम अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा नहीं दे सकते हैं। सेमिनार में हीना ने पहला स्थान प्राप्त कर सात हजार रुपए का पहला इनाम, अंकिता ठाकुर ने दूसरा स्थान प्राप्त कर पांच हजार रुपए और जैसलीन ने तीसरा स्थान प्राप्त कर तीन हजार रुपए का नकद इनाम जीता।प्रो. दीपइंदर ने बच्चों की प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास और बिना इंटरनेट से कापी मारे स्वयं स्पीच तैयार करने के लिए प्रेरित किया। प्रो. ओमप्रकाश सांपला ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से ही आत्मविश्वास बढ़ता है।

प्रो. डॉ. ओमप्रकाश सांपला की लिखी पुस्तकों का विमोचन करते विजय सांपला।