पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धर्म परिवर्तन देश के लिए खतरा: तलवाड़

धर्म परिवर्तन देश के लिए खतरा: तलवाड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धर्मजागरण समन्वय विभाग के विभाग प्रशासनिक प्रमुख संजीव तलवाड़ ने कहा कि धर्म परिवर्तन हिंदोस्तान के लिए एक बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि जो ताकतें हिंदोस्तान को गुलाम बनाने का सपना देख रही हैं, वो बड़े स्तर पर धर्म परिवर्तन करवाने में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि यदि धर्म परिवर्तन कर चुके लोग अपनी भूल को स्वीकारते हुए अपने मूल धर्म में वापस रहे हैं तो उन ताकतों के चहेते हल्ला कर रहे हैं।

तलवाड़ ने कहा कि लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन करवाने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पंजाब सरकार से यह मांग की गई कि धर्म परिवर्तन कर चुके उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए, जो लोग धर्म परिवर्तन करने के बाद अनुसूचित जातियों को मिलने वाले आरक्षण और अन्य लाभ अवैध तरीके से ले रहे हैं।