पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड नं. 31 के सेंट्रल टाउन में चला भाजपा सदस्यता अभियान

वार्ड नं. 31 के सेंट्रल टाउन में चला भाजपा सदस्यता अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | वार्डनंबर 31 में शामिल सेंट्रल टाउन में भाजपा ने सदस्यता अभियान शुरू किया। इस दौरान सीएम परकाश सिंह बादल के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीति को नई दिशा और दशा दी है। कुछ दिनों में ही पंजाब से चार लाख कार्यकर्ता भाजपा से जुड़ गए हैं। पंजाब में भाजपा के प्रति लोगों की सोच में आए बदलाव को देख भाजपा ने इस साल पच्चीस लाख से ज्यादा सदस्य पंजाब से बनाए जाएंगे। सूद ने कार्यकर्ताओं को आन लाइन सदस्यता अभियान कैसे किया जाना है, इसके बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर ज्ञान बांसल, विजय पठानियां, रीतू बांसल, मास्टर कृष्ण अरोड़ा, सुरेश भाटिया बिट्टू, एके अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सोनू बांसल, विजय सूद, अनिल बांसल, सुषमा अग्रवाल, सुनीता गुप्ता, प्रदीप डडवाल, सुधीर सूद, राजकुमार राजू, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. सैनी, पवन अग्रवाल, डॉ. टंडन, शीरा साहब आदि सहित कई लोग भी उपस्थित थे।

वार्ड नंबर 31 में स्थित सेंट्रल टाउन में भाजपा सदस्या अभियान में शामिल सीएम बादल के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद अन्य।