पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोटर लिस्टों में कमियों को दूर किया तो होगा संघर्ष : मरवाहा

वोटर लिस्टों में कमियों को दूर किया तो होगा संघर्ष : मरवाहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबप्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विधायक सुंदर शाम अरोड़ा के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में वोटर लिस्टों में कमियों को दूर करने को कहा गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य मोहन लाल पहलवान, जिला उपाध्यक्ष सरवन सिंह, कर्मवीर बाली तथा जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष तरणजीत कौर सेठी विशेष तौर पर शामिल हुई।

मरवाहा ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनावों संबंधी प्रशासन ने जो वोटर लिस्टें प्रकाशित की हैं, उनमें बहुत सी त्रुटियां है, जिस संबंधी विभिन्न वार्डों के कांग्रेस प्रतिनिधियों ने नगर निगम के उच्चाधिकारियों को लिखित रूप में शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने यदि इन कमियों को ठीक नहीं किया तो ब्लॉक कांग्रेस की ओर से संघर्ष किया जाएगा। पार्षद मोहन लाल पहलवान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आज यूटर्न सरकार बनकर रह गई है। बैठक को सरवण सिंह, कर्मवीर बाली, तरनजीत कौर सेठी, महिंदर पाल आनंद, हरमेश लाल कोरा तथा किशन सिंह सैनी आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद हरभजन कौर, सुरिंदर शिंदा, राम कुमार गब्बर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम मेहता, सुमेश सोनी, हरचरण सिंह सोढी, परमजीत सिंह, गुलशन राय, हरी राम, नंबरदार जय राम, पूर्व सरपंच गोपाल चंद, नरिंदर सेठी, मुकेश डाबर, अमरजीत चौधरी, तीर्थ राम, पलविंदर सिद्धू, केएस हुंदल, बलजीत सैनी, राम लुभाया, मदन लाल बद्धन, प्रदीप कुमार, कमल भट्टी, हरिंदर सिंह, अवतार सिंह, जतिंदर कुमार, हरविंदर चावला, जसवंत राय काला अन्य उपस्थित थे।

ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में लिस्टों को दूर करने के लिए कहा गया।