पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूरा दिन बूंदा बांदी, ठंड बढ़ी

पूरा दिन बूंदा-बांदी, ठंड बढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्दीकी हुई पहली बरसात ने लोगों को सूखी सर्दी से राहत दिलाई है वहीं यह बरसात बीट क्षेत्र की फसलों के लिए वरदान साबित होगी। सुबह 6.30 बजे शुरू हुई बूंदाबांदी ने जहां ठिठुरन को बढ़ा दिया है वहीं लोगों को सुखी सर्दी से होने वाली बीमारियों से भी निजात दिला दी है।

चिकित्सकों की माने तो यह बरसात बच्चों को होने वाली खांसी, जुकाम और एलर्जी से राहत दिलाएगी वहीं स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इस बरसात से पर्यावरण में शुद्धि हुई है, वातावरण में फैली हुई धूड़ बैठ गई है, जिस कारण एलर्जी से होने वाले रोगों से निजात मिल जाएगी।

बीतक्षेत्रों के लिए वरदान

बागवानीके अधिकारी डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि यह बारिश बीत क्षेत्रों के लिए वरदान होगी क्योंकि इस इलाके में पानी की कमी है। बरसात से जहां सिंचाई की समस्या का समाधान हो गया है वहीं यह जल स्तर बढ़ाने में भी सहायक होगी। सर्दी की पहली बरसात फसलों के लिए खाद का काम करेगी। किसानों को इसका बहुत लाभ होगा। उन्होंने बताया कि यदि बरसात लगातार हुई तो इसका इलाके में होने वाली किन्नू की फसल पर कुछ असर हो सकता है।

बीमारियोंसे दिलाएगी निजात

डॉ.गुरबख्श सिंह ने बताया कि इस बरसात से एलर्जी से होने वाली बीमारियों से काफी राहत मिलेगी। देखा गया है कि सुखी ठंड से बच्चे और बुर्जग काफी बीमार होते हैं।

किसानों के लिए लाभदायक, जलस्तर में होगी वृद्धि

डॉ.नरेश कुमार बताया कि यह इलाका चोओं की धरती का है। इसलिए यहां की भूमि रेतली है। कंडी क्षेत्र ज्यादा होने के कारण किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। जहां यह बरसात किसानों के लिए सिंचाई में सहायक होगी वहीं कुदरती तौर पर सिंचाई होने से भूमिगत जल के स्तर में कोई कमी नहीं आएगी।

कोटलागोंसपुर का किसान शिंगारा राम बादलों की तरफ निहारता हुआ। पूरा दिन हुई बरसात के कारण कमालपुर चौक पर पानी खड़ा हो गया, जिससे परेशानी झेलनी पड़ी।