पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘आप’ वर्करों पर धक्केशाही बर्दाश्त नहीं : जैरथ

‘आप’ वर्करों पर धक्केशाही बर्दाश्त नहीं : जैरथ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

भ्रष्टाचारके खिलाफ राज्यभर में जारी जंग में हालांकि आम आदमी पार्टी का हर वर्कर हर तरह की कुर्बानी देने के लिए तैयार है। आम जनता और पार्टी वर्करों पर पंजाब सरकार की अफसरशाही की ओर से की जा रही गैर-कानूनी धक्केशाही पार्टी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं है। यह बात आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एडवोकेट नवीन जैरथ ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को कही।

हाल ही में मुकेरीयां के सक्रिय सदस्य सुलक्खन सिंह जग्गी के मेडिकल स्टोर में छापेमारी संबंधी और ड्रग इंस्पेक्टर की ओर से लाइसेंस रद्द करने संबंधी प्रैस में छपी खबरों का संज्ञान लेते हुए एडवोकेट जैरथ ने कहा कि बड़ी हैरानी वाली बात है कि पूरे मुकेरीयां में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता के स्टोर पर ही रेड डाला गया और धककेशाही से ही उस स्टोर का लाइसेंस पंजाब सरकार के अधीन काम कर रही अफसरशाही की ओर से रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दबाव में काम कर रहे अफसरों ने यदि जनता और वर्करों के प्रति गैरकानूनी धक्केशाही बंद की तो वह ये सारा मामला पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट को समक्ष उठाएंगे।

एडवोकेट जैरथ ने केवल पार्टी वर्करों बल्कि आम जनता से भी आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें भी भ्रष्ट और धककेशाही करने वाली अफसरशाही की एक लिस्ट तैयार करनी चाहिए। २०१७ में यदि आम जनता पंजाब में ‘आप्र की सरकार बनने के बाद सरकार को ऐसे अफसरों के नाम और उनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार धक्केशाही का ब्यौरा देगी तो तुरंत कानून मुताबिक ऐसी अफसरशाही को सजा दिलवाएगी।

पंजाब सरकार की धक्केशाही संबंधी बताते ‘आप’ के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एडवोकेट नवीन जैरथ। साथ में मौजूद हैं डॉ. कुलवंत सिंह, निर्मल सिंह हकूमतपुरी।

खबरें और भी हैं...