एडवोकेट धरमिंदर कुमार बसपा के जिला उपप्रधान बने
होशियारपुर | बहुजनसमाज पार्टी पंजाब के प्रधान अवतार सिंह करीमपुरी ने एडवोकेट धरमिंदर कुमार दादरा को जिला उपप्रधान बसपा होशियारपुर नियुक्त किया है। करीमपुरी ने कहा कि पंजाब में जंगल राज चल रहा है अब राज्य के लोग अकाली भाजपा से दुखी हो चुके हैं और अकाली भाजपा से छुटकारा चाहते हैं। इस मौके नवनियुक्त जिला उपप्रधान एडवोकेट धरमिंदर दादरा ने कहा कि बसपा हाईकमान की तरफ से उनको सौंपी हुई जिम्मेवारी को मेहनत, लगन और ईमानदारी से निभाएंगे। इस मौके महिंदर सिंह, भगवान दास ठेकेदार, ओंकार सिंह झम्मट, दलजीत सिंह राय, शाम भारद्वाज, मदन लाल बैंस, रणजीत कलसी, मोहन लाल, विपन कुमार, तीर्थ सिंह, बिंदर सरोआ, कुंदन लाल, राज कुमार, रछपाल डाडा, हरमेश कुमार, ज्ञान चंद, दर्शन लधड़, अवतार सिंह तारी, डा. रतन चंद, शिव राम, ईश्वर सिंह आदि सहित कई लोग भी मौजूद थे।