पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दांत सुंदरता को आकर्षित करते हैं : डॉ. सरदूल सिंह

दांत सुंदरता को आकर्षित करते हैं : डॉ. सरदूल सिंह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | भोजनको अच्छी तरह चबाने और पचाने के लिए मजबूत और सेहतमंद दांतों की जरुरत होती है। दांत बोले गए शब्दों का सही उच्चारण करते है और व्यक्ति को सुंदरता को आकर्षित करते है। यह विचार सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. सरदूल सिंह ने सरकारी एलिमेंट्री स्कूल चक्क राजू सिंह में सेहत विभाग की ओर से प्रिंसिपल पंकज संगर के सहयोग से मनाए गए दांतों की संभाल संबंधी जागरुकता दिवस दौरान रखे। मौके पर उनके साथ सेहत विभाग के टीम के सदस्य डॉ. कपिला शर्मा आर्युवैदिक मेडिकल अफसर, बीईई रमनदीप कौर, स्टाफ नर्स अमनीत कौर, एएनएम रीना कुमारी, सतनाम सिंह और आशा वर्कर के अलावा स्कूल का स्टाफ और विद्यार्थी शामिल हुए।

डॉ. सरदूल सिंह ने कहा कि दांतों में जो भोजन फंस जाता है, उसके साथ दांतों में सडन पैदा हो जाती है, जिस कारण मसूडों में सूजन और ब्रश करने पर खून निकल आता है। इसलिए हमें दांतो सी संभाल करनी चाहिए और वह हमारी करेंगे। डॉ. कपिल शर्मा ने दांतों की विभिन्न स्टेज के बारे में जानकारी दी।

रमनदीप कौर ने बताया कि दांतों की बिमारियों से बचने और मजबूत दांतों के लिए पांच सुनहरे नियम है: सबसे पहला नियम एेसा भोजन करो जिसमें विटामिन और खनिज पदर्थ हो, दूसरा नियम फल और हरी सब्जियों का सेवन किया जाए, तीसरा मीठी चीजें और दांतो से चिपकने वाली चीजें खाओ, चौथा नियम है अच्छे टूथ पेस्ट इस्तेमाल करो और आखिरी नियम है कि नियमित तौर पर हर छह महीनों के बाद डॉक्टर से दांत चेक करवाए जाए।

सरकारी एलिमेंट्री स्कूल चक्का राजू सिंह में दांतों की संभाल संबंधी जागरूकता दिवस मनाया।

खबरें और भी हैं...