सरकारी स्कूलों के बच्चे हर क्षेत्र में हैं अव्वल : विधायक राठां
भास्कर संवाददाता | माहिलपुर
सरकारीसीनियर सेकेंडरी स्कूल नंगल खुर्द में स्कूल के पढ़ाई, खेलों के क्षेत्र में अव्वल रहने वाले बच्चों का सम्मान समागम प्रिंसिपल कंवलजीत कौर सहोता की अगुवाई में करवाया गया। इसमें मुख्यातिथि विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां थे। समागम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अफसर जतिंदर सिंह मानकू, प्रवासी भारतीय अजीत सिंह बैंस कैनेडा, कुलबीर सिंह बैंस कैनेडा, दया सिंह, डॉ. कुलतरणजीत सिंह, धर्मजीत सिंह बराड़ ने साझे तौर पर की। इस मौके स्कूल के 50 स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। प्रवासी भारतीय दीदार सिंह बैंस ने स्कूल के लिए 50 हजार रुपए की सहायता दी।विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां ने कहा कि पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों में पढ़ाई और खेलों का स्तर ऊंचा करने के लिए प्रय|शील है। सरकारी स्कूलों में पढ़ते बच्चों को सहूलियतें दी जा रहीं हैं और गरीब वर्ग के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जा रही है। इस मौके अशोक कालिया होशियारपुर, रघुवीर सिंह ठकरवाल, जसवीर सिंह टोडरपुर, जगदीप सिंह, जगतार सिंह, हरविंदर सिंह, राजविंदर कौर सरपंच, बलवंत सिंह, प्रेम चांद, शिव दत्त बाली, उपिंदरजीत कौर, परमजीत सिंह बैंस, सुरजीत सिंह, बलजिंदरपाल सिंह, अनुपिंदरा रानी, हरजिंदर कौर, मीनाक्षी, सुखजीत कौर, नछत्तर कौर, मंजीत कौर, तारा सिंह, कुलदीप सिंह, सतवंत सिंह, सरबजीत कौर, ओम दत्त, राजविंदर कौर, अमरजीत सिंह और धर्मपाल सिंह मौजूद थे।
जिला शिक्षा अफसर ने बच्चों को अखबार पढ़ने की दे डाली नसीहत
जिला शिक्षा अफसर जतिंदर सिंह मनकू ने कहा कि बच्चे अखबार पढ़ें क्योंकि अखबारों में छपी बुरी खबरें बच्चों की मानसिकता पर प्रभाव डालती हैं। सब लोग यह बात सुनकर हैरान हो गए। जहां एक तरफ बाकी स्कूलों में बच्चों को अध्यापक अखबार पढऩे के लिए प्रेरित करते हैं वहीं यह बात सुनकर सारे चुप हो गए। वहीं मौके पर मौजूद कुछ अध्यापकों ने कहा कि अखबार तो बच्चों के लिए बढ़ी लाभदायक होती है और इससे बच्चों के ज्ञान मिलता है।
इस बारे जब मनकू और टीचर से बात की गई तो पहले तो वह चुप हो गए और बाद में अपनी टिप्पणी से मुकरते हुए कहा कि उनके कहने का मतलब कुछ और था क्योंकि अखबारों में ज्ञान तो मिलता है परंतु कुछ खबरें बच्चों की मानसिकता पर भी गहरा प्रभाव डालती हैं।
सरकारी स्कूल नंगल में होनहार बच्चों को सम्मानित करते हुए विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल , जिला शिक्षा अफसर जतिंदर सिंह मनकू और प्रिं कवलजीत कौर सहोता।