पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विकास कार्यों के लिए 99 करोड़़ मंजूर : सूद

विकास कार्यों के लिए 99 करोड़़ मंजूर : सूद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

पंजाबसरकार द्वारा होशियारपुर शहर के विकास कार्यों के लिए साल दौरान 99 करोड रुपए पास किए गए हैं। इसके साथ शहर की सड़कें, सीवरेज, पीने वाला पानी, स्ट्रीट लाइटें आदि के काम करवाए जाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री पंजाब के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद ने वार्ड नंबर 23 के मोहल्ला टिब्बा साहिब में करीब 25 लाख रुपए की लागत के साथ बनने वाले ट्यूबवैल का नींव पत्थर रखने के समय कही। सूद ने कहा कि इलाके में पीने वाले पानी की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और सरकारी ट्यूबवैल दौरान मिलने वाला पानी साफ और शुद्ध है। पानी का स्तर बहुत गहरा होता जा रहा है जोकि आने वाली पीढ़ी के लिए बड़ी चुनौती है। हम सबको पानी का इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से करना चाहिए। मेयर शिव सूद ने कहा कि पंजाब सरकार के य|ों से ही होशियारपुर शहर का विकास हुआ है। इसके लिए 156 किमी सीवरेज पूरे शहर में बिछाया गया है। इस मौके पर संत बाबा बलवीर सिंह, चेयरमैन कमेटी अवतार सिंह, प्रेम सिंह, एसडीपीसी, हरजिंदर सिंह, सतविंदरपाल सिंह, आनंदवीर सिंह, शुक्ला शर्मा, कुलविंदर सिंह, विजय सूद, करमवीर सिंह, ब्रिकम सिंह, नरिंदर सिंह, रूप लाल थापर, यशपाल शर्मा, विनोध ओहरी, विनोध परमार और इलाका वासी मौजूद थे।

वार्ड नं. 23 के मोहल्ला टिब्बा साहिब में 25 लाख रुपए की लागत से बने ट्यूबवैल का नींव पत्थर रखते हुए सीएम का राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद।

खबरें और भी हैं...