खन्ना की बदौलत जगमगाया चांद नगर चौक : महिंदर सैनी
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
वार्डनंबर 2, 3 और 4 को आपस में जोड़ने वाला चांद नगर चौक आज खन्ना की बदौलत जगमगा उठा। यातायात के हिसाब से अति व्यस्त चौक में रोशनी की कमी के चलते यहां अक्सर असामाजिक तत्व घूमते रहते थे, जिससे किसी भी समय अापराधिक घटना के घटित होने का भय बना हुआ था। मंगलवार को सांसद अविनाश राय खन्ना ने इस चौक में सेमिहाई मास्ट लाइट लगवाकर मोहल्ले निवासियों को राहत प्रदान की है। यह बात समाज सेवी महिंदर सैनी ने सैमी हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन करते हुए कहे।
महिंदर सैनी ने कहा कि सांसद खन्ना लोगों की हर छोटी से छोटी समस्या का ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा कि वो ही विकास मायने रखता है, जो जरूरत के हिसाब से किया जाए। पार्षद नीति तलवाड़ ने कहा कि सांसद खन्ना के सहयोग और मार्ग दर्शन में लोगों की सेवा करने का जो प्रण लिया है, उसे पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारी जो रोहड़ी और फड़ी लगाकर व्यापार करते हैं, उनके लिए यह चौक बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। अब यहां रात को भी दिन जैसा उजाला होने से उनका व्यापार और बढ़ेगा। इसके साथ ही यहां से गुजरने और आसपास रहने वाले लोगों को भी भय से मुक्ति मिलेगी। इस मौके पर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय अग्रवाल, अशोक मेहरा, राजेश बनियाल, राजा जोगिंदर सिंह, डॉ. संजीव, विकास तिवाड़ी, आशीष भारद्वाज, केसी शर्मा, राज कुमार, विवेक सैनी गोल्डी, आशीष भारद्वाज, नत्थू, सोनू, नरेश, एमपी भल्ला, वालिया, र| कुमार, राज रानी, प्रवीन, कंचन, मोनिका चड्ढा आदि सहित कई लोग भी मौजूद थे।
चांद नगर चौक पर लगाई गई सैमी हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन करते महिंदर सिंह सैनी, पार्षद नीति तलवाड़ और अन्य। -भास्कर