राजेश ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान बने
होशियारपुर | प्रभातचौक में ऑटो रिक्शा चालक यूनियन का गठन किया गया। इस मौके शहरी इंटक प्रधान कुलदीप सिंह कांग्रेसी नेता मदन लाल सूद विशेष तौर पर मौजूद थे। जिलाध्यक्ष इंटक प्रधान कर्मबीर बाली ने कहा कि ऑटो रिक्शा यूनियन का प्रधान राजेश कुमार को बनाया गया है और इंटक हर गरीब, मजदूर की आवाज बुलंद करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।