हरदोखानपुर में परिवार जोड़ो मुहिम शुरू
होशियारपुर | गांवहरदोखानपुर हलका शाम चौरासी में आम आदमी पार्टी के मीडिया इंचार्ज डॉ. रवजोत सिंह ने परिवार जोडो मुहिम शुरू करते हुए गांव के बुर्जुगों, महिलाओं और नौजवानों को मिलजुल कर आम आदमी पार्टी को सफल बनाने के लिए कहा और पंजाब को भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के दलदल में से बाहर निकालने के लिए प्रेरित किया। डॉ. रवजोत ने गांव के लोगों का भारी उत्साह देखकर कहा कि 2017 की विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी एक नया इतिहास रचेगी। मौके पर बब्बू पहलवान, राज, परमिंदर, सुरिंदरपाल, अशोक कुमार, कश्मीरी लाल, सर्वनी देवी, बब्बू, रीटा रानी, सत्या देवी, मोना, मलकीत सिंह, जसपाल, परमजीत सिंह, तरसेम मंडियाल, संदीप कुमार, कुलदीप बागपुरी और जतिंदर मौजूद थे।