पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिल्क प्लांट मुलाजिमों ने की गेट रैली

मिल्क प्लांट मुलाजिमों ने की गेट रैली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

मिल्कपलांट के मुलाजिमों ने मांगों को पूरा करवाने के लिए गेट रैली की गई। मलकीत सिंह ढट्ट जिला प्रधान इंटक ने कहा कि मिल्कफैड के एमडी से पिछले साल हुई मीटिंग में उन्होंने मुलाजिमों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब मांगों के प्रति जो प्रोसीडिंग लिखी गई है, उसमें मुलाजिमों की कोई मांग नहीं मानी गई, जिसके कारण मुलाजिमों में रोष है। ढट्ट ने कहा कि मुलाजिमों को तरक्की, बकाया राशि समेत उनकी दूसरी मांगें मानी जाए अन्यथा वो संघर्ष को ओर तेज करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि मैनेजमैंट को चाहिए कि वह मुलाजिमों की मांगों पर गंभीरता से विचार करे।

आश्वासन के बाद भी मांग मानने पर रोष

मिल्क प्लांट के कर्मचारियों ने तरक्की और बकाया राशि की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किया। -भास्कर

खबरें और भी हैं...