पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षा विभाग में शिफ्ट होने को कंप्यूटर अध्यापकों का प्रदर्शन

शिक्षा विभाग में शिफ्ट होने को कंप्यूटर अध्यापकों का प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

कंप्यूटरअध्यापक यूनियन इकाई की ओर से राज्य भर के 7000 कंप्यूटर अध्यापकों को शिक्षा विभाग के अधीन शिफ्ट करने, 700 कंप्यूटर अध्यापकों को रेगुलर आर्डर जारी करने और आईसीटी दफ्तरी स्टाफ को रेगूलर करने की मांग को लेकर मिनी सचिवालय के बाहर धरना दिया। जिला प्रधान अमनदीप सिंह, जनरल सचिव अनिल ऐरी, सीनियर उपप्रधान जगमीत सिंह, राजन कालिया, रविंदर सिंह की अध्यक्षता में किए गए प्रदर्शन के बाद कंप्यूटर अध्यापकों ने एडीसी राहुल चाबा को मांगों संबंधी ज्ञापन भी दिया। इस दौरान कंप्यूटर अध्यापकों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

नरिंदरपाल सिंह, गौरव कालिया, तजिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, प्रिंस कौशल, इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से 2011 में कंप्यूटर अध्यापकों की सेवाओं पिकटस सोसायटी में रेगुलर की गई थी लेकिन चार साल बीतने के बाद भी उन्हें बाकी रेगुलर अध्यापकों जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही। धरने में संदीप सिंह, रणदीप कुमार, मनजिंदर सिंह, रणदीप सिंह, सर्वजीत सिंह, विशाल शर्मा, रविंदर सिंह, सुरेखा, विपन कौशल, प्रितपाल सिंह, पुनीत बजाज, इंद्रजीत कौर, तेजपाल, गुरप्रीत सिंह, जसप्रीत कौर, वंदना, अनीता, सोनी, रजनी, सुखविंदर कौर, कमलदीप कौर भी मौजूद थी।

21 को रैली की चेतावनी

यूनियननेताओं ने पंजाब सरकार से मांग की कि पंजाब भर के 7000 कंप्यूटर अध्यापकों को शिक्षा विभाग अधीन शिफ्ट किया जाए। 700 अध्यापकों को रेगुलर आर्डर किए जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे मानी गई तो वो 21 फरवरी को मोहाली में राज्य स्तरीय रैली करेंगे।

कंप्यूटर अध्यापकों ने मिनी सचिवालय के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, मांगें मानने पर 21 को मोहल्ला में रैली करने की चेतावनी दी।

खबरें और भी हैं...