व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत
होशियारपुर | फगवाड़ारोड स्थित मोहल्ला रहीमपुर में संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने 174 की कार्रवाही कर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। रेखा ने बताया कि उसका पति जसपाल (32) रोजाना की तरह काम पर गया था। रात को काम से घर लौटा और बाथरुम गया। जब काफी देर बाद बाथरूम से बाहर नहीं निकला तो उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब आने पर दरवाजा खोलकर देखने पर वो बाथरूम में गिरा पड़ा मिला, जिसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसके पति को मृत घोषित किया।