कंप्यूटर अध्यापकों की एकता मीटिंग कल
होशियारपुर | जिलाके कंप्यूटर अध्यापकों को एकजुट’करने के लिए 12 फरवरी को एक जिला स्तरीय मीटिंग करने का फैसला लिया गया है। समूह कंप्यूटर टीचरों की अलग-अलग संगठनों ने स्टेट स्तर पर एकत्रित होकर पंजाब स्तर पर एक यूनियन का गठन किया है। परंतु किसी कारण जिला में अभी तक यह एकत्रता नहीं की गई थी। इसके लिए अब शुक्रवार को शहीद उधम सिंह पार्क में जिला स्तर पर एक यूनियन के गठन संबंधी प्रोग्राम तैयार किया गया है।