सरकार के आश्वासनों से रमसा कर्मी दुखी, खोलेंगे मोर्चा
होशियारपुर | प्रदेशसरकार की तरफ से बार-बार आश्वासनों से तंग आकर सर्व शिक्षा अभियान (रमसा) दफ्तरी कर्मचारियों ने सरकार और विभाग की काम चलाओ नीति के खिलाफ संघर्ष करने की घोषणा की।
प्रधान गुरजिंदर सिंह बनवैत ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत मुलाजिम साल 2004 से लगातार काम कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार मुलाजिमों को रेगुलर करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की कुछ दिन पहले शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा और मुख्य सचिव पंजाब के साथ मीटिंग हुई थी।