नंगल खुर्द में 41 स्टूडेंट्स को विधायक राठा ने बांटी साइकिलें
माहिलपुर. सरकारीसीनियर सेकेंडरी स्कूल नंगल खुर्द में माई भागो स्कीम के तहत स्कूल की 41 छात्राओं को विधायक सुरिंदर सिंह भुलेवाल राठा ने साइकिल वितरित किए। इस मौके करवाए समागम की अगवाई स्कूल की प्रिंसिपल कंवलजीत कौर सहोता ने की जबकि मुख्य मेहमान जिला शिक्षा अधिकारी जतिंदर सिंह मनकू थे। विधायक सुरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों में पढ़ाई और खेलों का स्तर उंचा करने के लिए प्रयासरत हैं। इस मौके प्रवासी भारती अजीत सिंह बैंस कैनेडा, कुलबीर सिंह बैंस कैनेडा, दया सिंह, डा.कुलतरणजीत सिंह, धर्मजीत सिंह बराड़, अशोक कालिया होशियारपुर, रघुवीर सिंह ठक्करवाल, जसवीर सिंह टोडरपुर, जगदीप सिंह, जगतार सिंह, हरविंदर सिंह , राजविंदर कौर सरपंच, बलवंत सिंह, प्रेम चंद, शिव दत्त बाली, उपिंदरजीत कौर, परमजीत सिंह बैंस, सुरजीत सिंह, बलजिंदरपाल सिंह, हरजिंदर कौर, मीनाक्षी, सुखजीत कौर, मंजीत कौर, तारा सिंह, कुलदीप सिंह, सतवंत सिंह, सरबजीत कौर, उम दत्त, रजविंदर कौर, अमरजीत सिंह और धर्मपाल सिंह हाजिर थे।