ट्रेनिंग कैंप 13 और 14 को
होशियारपुर | स्वदेशीजागरण मंच उत्तरी क्षेत्र के संयोजक कृष्ण शर्मा ने बताया कि मंच का प्रदेश ट्रेनिंग कैंप 13 और 14 फरवरी को अमृतसर में होगा। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से 100 कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। कैंप में जैविक खेती और जीएम फसलों, आर्थिक चुनौतियों, फुटकल व्यापार में विदेशी निवेश, चीन की तरफ से सुरक्षा और आर्थिक खतरे, वातावरण जल संरक्षण और नशा मुक्ति आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी। स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल, उत्तर भारत के संगठक सतीश कुमार, डॉ. सुभाष शर्मा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।