पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा बाऊली भंडारी में संगीत गायन और दंगल 12 को

बाबा बाऊली भंडारी में संगीत गायन और दंगल 12 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | 12और 13 फरवरी को बाऊली बाबा भंडारी आश्रम हरियाना रोड पर राष्ट्रीय एवं धार्मिक एकता को समर्पित 104वां बसंत महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। सभा के प्रधान नीरज गुप्ता, सचिव अविनाश भंडारी और मैनेजर विश्वनाथ बंटी ने बताया कि 12 फरवरी को सुबह 10 बजे समाधि पर ध्वजारोहण के बाद शास्त्रीय संगीत गायन होगा। सरोद वादक दानिश कुमार (दिल्ली), हर्षनदीप ठुमरी, अरुणा वालिया राग बसंत, सर्वजीत सिंह सोनी तबला वादन करेंगे। दोपहर बाद विशाल ओपन दंगल होगा जिसमें भारत केसरी रूबल खन्ना, बिरजू देहली, गिन्नी मालेरकोटला, सन्नी ललिया, सोनू, चीमा, शाह मोहम्मद तथा अनेकों पहलवान अखाड़े में अपने दांव पेच दिखाएंगे। इसके बाद 13 फरवरी को कव्वालियों तथा दोपहर लोक गायकों का अखाड़ा लेगा। इसमें सिंगर कौर बी, मंगी माहल, कंठ कलेर, कंवर ग्रेवाल, दिलप्रीत ढिल्लों तथा अन्य कलाकार अपनी गायकी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। दोनों दिन लंगर बी लगेगा। श्रद्धालु संत फकीर बाबा कन्हैया लाल की समाधि पर नतमस्तक होकर अपनी मुरादें मांगेंगे।

खबरें और भी हैं...