पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेंशनर बोले, बकाया महंगाई भत्ता जारी करे पंजाब सरकार

पेंशनर बोले, बकाया महंगाई भत्ता जारी करे पंजाब सरकार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | शहरीमंडल पावरकॉम के पेंशनरों की मासिक बैठक जगदीश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें मंडल से संबंधित पेंशनर शामिल हुए। बैठक में तरसेम सिंह की अचानक हुई मौत पर शोक व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पुरानी मंडल कमेटी आल कैडर भंग करके मंडल के पेंशनरों ने पंजाब स्टेट पावरकॉम पेंशनर रजिस्टर के साथ शमूलियत करके नई मंडल कमेटी बनाई। बैठक में गुरमेल सिंह, दीदार सिंह, हरबंस सिंह ने कहा कि पेंशनरों को 17 महीनों का बकाया महंगाई भत्ता नहीं मिला है। उन्होंने मेडिकल भत्ता 1500 रुपए करने, बिजली मुलाजिमों की तरह मुफ्त बिजली यूनिट भी देने की मांग भी की। पेंशनरों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को पूरा किया गया तो वे संघर्ष तेज करेंगे। इस अवसर पर बाल किशन, भगवान दास, हरबंस सिंह, बलराम सिंह, गुरमेल सिंह, गुरमीत सिंह, कुलदीप सिंह, जोगिंदर सिंह, हरचरण सिंह और कमलदेव और गुरमीत सिंह तथा देव राज भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...