खालसा कॉलेज डुमेली में मेडिकल कैंप लगाया
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
संतबाबादलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में प्रिंसिपल डॉ. साहिब सिंह की देखरेख में मेडिकल कैंप लगाया गया। इसमें महिला रोगों के माहिर डॉ. आरती गुप्ता ने शिरकत की।
डा. आरती ने छात्राओं के सवालों के जवाब दिए और एक डॉक्युमेंट्री फिल्म के माध्यम से औरतों के रोगों और इलाज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को संतुलित भोजन का सेवन करने और ऊंचा जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अच्छी खुराक के साथ कसरत भी करनी चाहिए। प्रिं. डा. साहिब सिंह ने कहा कि ऐसे मेडिकल कैंप विद्यार्थियों को सेहत संबंधी जागरूक करते हैं। इस मौके रोट्रैक्ट क्लब गुरु नानक खालसा कॉलेज डरोली कलां की तरफ से खून जांच कैंप लगाया गया। इसमें कॉलेज के 24 विद्यार्थियों के खून की जांच की गई। इस मौके प्रो. सुरिंदर कौर, प्रो. जुझार सिंह, कमलजीत कौर, अमरपाल कौर, सुखदेव सिंह, रणजीत सिंह धनोआ, रचना तुली, सतनाम सिंह सुपरिटेंडेंट, जसवीर कौर, दमनजीत कौर, मनदीप कौर, साक्षी, कमलजीत सिंह बंगा उपस्थित थे।
संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में मेडिकल कैंप के दौरान स्टूडेंट्स की जांच करते डॉक्टर।