श्री ब्राह्मण सभा ने मां सरस्वती का पूजन कर मनाई बसंत पंचमी
होशियारपुर | श्रीब्राह्मण सभा द्वारा बसंत पंचमी का उत्सव भगवान परशुराम भवन एकता नगर में मनाया गया। मां सरस्वती का पूजन सरस्वती वंदना की गई। सेवा भारती के बच्चों द्वारा मां सरस्वती तथा वीर हकीकत राय को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। प्रधान कमलेश शर्मा तथा पं. सुरेश तिवाड़ी भृगु शास्त्री ने बच्चों को लेखन सामग्री वितरित की। यहां उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, एमसी निपुण शर्मा, बीके भारद्वाज, अरविंद शर्मा, विजय मोदगिल, चंद्रशेखर गौतम, नरेश सोढी, जगमोहन शर्मा, सोनू जोशी, वरूण ऐरी, मनोज दत्ता, हरप्रीत कौर, अनिता दत्ता मौजूद थे।