पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरुद्वारा साहिब जाहरा जहूर पुरहीरां में हेल्थ विभाग ने लगाया सेहत मेला

गुरुद्वारा साहिब जाहरा जहूर पुरहीरां में हेल्थ विभाग ने लगाया सेहत मेला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

सेहतप्रशासनहोशियारपुर की ओर से बसंत पंचमी के शुभ अवसर के मौके पर गुरुद्वारा साहिब, जाहरा जहूर पुरहीरां में सेहत मेला लगाया गया।

सेहत विभाग पंजाब के हुक्मों और सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. संजीव बबूटा के दिशा-निर्देशों अनुसार लगाए गए इस मेले की अगुवाई करते हुए मास मीडिया अध्यापक सुखविंदर कौर ने बताया कि सेहत मेले का मुख्य मकसद आम लोगों को सेहत विभाग और राष्ट्रीय सेहत मिशन द्वारा चल रही विभिन्न सेहत योजनाओं और राष्ट्रीय प्रोग्रामों के बारे में जानकारी देकर जागरूक करना है। इस मौके पर सिविल सर्जन होशियारपुर की ओर से संतुलित खुराक, गर्भ दौरान जरूरी नुक्ते, गर्भ दौरान खतरे के चिन्ह, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, नव जन्मे बच्चे की संभाल और टीकाकरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, पीएनडीटी एक्ट तहत मादा भ्रूण हत्या विरुद्ध जागरूकता, स्वाइन फ्लू, टीबी, कैंसर और एड्स से बचाव प्रति जागरूकता आदि विषय पर प्रभावशाली प्रदर्शनी दिखाई गई। मेले में मुफ्त मेडिकल जांच अधीन डॉ. गुरविंदर सिंह की ओर से आए हुए भागीदारों की आम बीमारियों की जांच की गई। मेले में अन्यों के अलावा परमिंदर कौर, हरजीत देवी, रमनदीप कौर, हरप्रीत कौर, गुरविंदर कौर, बलविंदर कौर, मनप्रीत कौर, सुरिंदर, परमजीत कौर के अलावा आशा वर्कर भी मौजूद थे।

मेडिकल कैंप में मरीजों की जांच करती डाक्टरों की टीम। -भास्कर

खबरें और भी हैं...