सरकारी कॉलेज, होशियारपुर में धुमधाम से मनाई बसंत पंचमी
होशियारपुर | सरकारीकॉलेज, होशियारपुर में बसंत पंचमी का दिन बहुत ही उत्साह के साथ और नए तरीके के साथ मनाया गया। बसंत का त्यौहार मां सरस्वती के जन्म दिन के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. परमिंदर कौर ने युवा अध्यापकों और विद्यार्थियों को वातावरण की संभाल की जिम्मेदारी सौंपते हुए कॉलेज में पेड लगाकर नई ऋति का स्वागत किया। इस मौके पर प्रिं. और वाइस प्रिं आरके कत्याल की अगुवाई में प्रो. बीएस जगदेव, प्रो. नवदीप कौर, प्रो. हरजिंदर सिंह और प्रो. सुनीता भट्टी ने कॉलेज में विभिन्न पौधे लगाए और उनकी जिम्मेवारी भी सौंपी।