800 मीटर दौड़ में जसप्रीत प्रथम और प्रभजीत द्वितीय
होशियारपुर | पंथर| सिंह साहिब जत्थेदार संत बाबा निहाल सिंह जी हरियां वेला की अध्यक्षता में चल रहे श्री गुरु हरिराय साहिब कॉलेज फॉर वुमेन में खेल समारोह करवाया गया। इस मौके एसएसपी धनप्रीत कौर मुख्यातिथि थीं। कार्यवाहक अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और प्रिंसिपल अनीता सिंह ने उनका स्वागत किया। सोनालिका के मुख्य प्रबंधक एएस मित्तल ने एक लाख रुपए की राशि सहयोग राशि भेंट की। 800 मी. दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें कॉलेज स्तर पर जसप्रीत पहले, प्रभजीत दूसरे और हरदीप कौर तीसरे स्थान पर रही। इस मौके यशपाल कौर, हरजिंदर सिंह धामी, एएस मित्तल, गुरदीप सिंह, सरदारा सिंह, सुरजीत सिंह, अशोक सिंह, दर्शन सिंह, डॉ. कमलेश भाटिया, एसएचओ शीतल सिंह और कॉलेज के समूह अध्यापक और छात्राएं मौजूद थी।