पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांव फलाही में नशा विरोधी रैली निकाली

गांव फलाही में नशा विरोधी रैली निकाली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

श्रीमतीसरस्वतीदेवी मेमोरियल एजुकेशनल एंड वेल्फेयर सोसायटी होशियारपुर की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही के सहयोग से नशा मुक्ति जागरूकता प्रोग्राम के तहत गांव फलाही जिला होशियारपुर में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई।

इस रैली में डीएसपी सिटी समीर वर्मा, नरेश अग्रवाल, प्रो. पूजा विशिष्ट, विवेक गोल्डी, सोसायटी के अध्यक्ष निपुण शर्मा, सोसायटी की चीफ आर्गेनाइजर पूजा शर्मा, जवाहर नवोदय के प्रिंसिपल हरजीत सिंह ने गांव फलाही में गांव निवासियों बच्चों को नशों के खिलाफ जागरूक किया। गांव में पहुंचने पर गांव फलाही के सरपंच ग्राम पंचायत ने रैली का जोरदार स्वागत किया और गांव के सरपंच चमन लाल ने यकीन दिलाया कि गांव फलाही को हम नशा मुक्त गांव बनाएंगे। रैली में जवाहर नवोदय विद्यालय के सभी विद्यार्थियों अध्यापकों ने योगदान दिया।

रैली निकाल स्टूडेंट्स ने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।

खबरें और भी हैं...