एसडी कालेज प्रबंधक कमेटी आभार जताया
होशियारपुर | सनातनधर्म कालेज में प्रबंधक कमेटी द्वारा स्टाफ विद्यार्थियों का अभिवादन किया गया। पिछले दिनों कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक्स मीट करवाई गई थी। इसकी सफलता से उत्साहित प्रबंधक कमेटी ने संपूर्ण स्टाफ सहयोगी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए समागम करवाया। कमेटी की अध्यक्ष हेमा शर्मा ने कहा कि किसी भी संस्था की पहचान उसके मेहनती एवं समर्पित अध्यापक मेधावी छात्र होते हैं। उन्होंने इस एक दिन के खेल महोत्सव को पूरी सफल बनाने के लिए स्टाफ एवं विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नियमित समय पर आयोजित होने वाले ही कार्यक्रम संस्था की कार्यक्षमता मापने की कसौटी का कार्य करते हैं। इस मौके कालेज प्रबंधक कमेटी के संयुक्त सचिव गोपाल, कोषाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, विपन वालिया, प्रिंसिपल डा. बीएस मिन्हास अन्य शामिल थे।