बुजुर्ग की सेवा से खुश होते हैं परमात्मा : संत रणजीत
होशियारपुर | गुरुद्वाराशहीद सिंघा शहीद बाबा दीप सिंह जी के मुख्य सेवादार संत बाबा रणजीत सिंह और बीबी संदीप कौर की अध्यक्षता में हुए समागम में संगतों को अपने माता-पिता और बुजुर्गों का सत्कार करने की प्रेरणा दी गई। समागम के बाद संत बाबा रणजीत सिंह और बीबी सुरिंदर कौर, चेयरमैन सुखविंदर सिंह ने अपने साथियों सहित बुजुर्ग आश्रम में जाकर बुजुर्गों को मिठाइयां बांटी। इस अवसर पर सुखजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, कोमल सैनी भी मौजूद थे।