नील कंठ में सुविधाएं मिलने से लोग परेशान : बाली
होशियारपुर | वार्डनंबर-50 में पड़ते मोहल्ला नील कंठ में सड़कों, सीवरेज पाइप लाइन और गंदे पानी के निकास का कोई प्रबंध नहीं है। यह बात जिला कांग्रेस प्रधान (इंटक) कर्मबीर बाली ने मोहल्ले में लोगों की मुश्किलें सुनते हुए कही और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। बाली ने कहा कि मोहल्ले में विकास पूर्व मंत्री भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद और सांसद अविनाश राय खन्ना गुट की सियासी लड़ाई के कारण नहीं हो रहा। इसका खमियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बाली ने कहा कि नगर निगम को चाहिए कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं दे और इस मोहल्ले का विकास करवाए। इस मौके सतविंदर कौर, बलवीर कौर, सुरिंदर पाल, बलवंत सिंह, गुरमेल सिंह, हरजीत कौर, सोनिया, रानी आदि हाजिर थे।