पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शालीमार में 8 लाख की लागत से बनीं नई गलियां

शालीमार में 8 लाख की लागत से बनीं नई गलियां

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

मुख्यमंत्रीकेराजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद ने वार्ड नंबर 7 के मोहल्ला शालीमार की गली नंबर 5 और गली नंबर 1 में लगी इंटर लाकिंग टाइलों का उद्घाटन किया। उनके साथ मेयर नगर निगम शिव सूद और कौंसलर राकेश सूद भी मौजूद थे।

सूद ने कहा कि मोहल्ला वासियों की मांग अनुसार गली नंबर 5 में इंटर लाकिंग टाइलों का निर्माण किया गया है। करीब 8 लाख रुपए की लागत से लगी इन टाइलों के साथ मोहल्ले में सफाई व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी को किसी तरह की कोई परेशानी आती है तो वह उनसे मिल कर बात कर सकते है और हर समस्या का पहल के आधार पर हल किया जाएगा। इस मौके पर अर्चना जैन, रमेश कुमार, हरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह, जेई लवदीप सिंह, विनोद परमार, राम देव यादव, यशपाल शर्मा, मनीश गुप्ता, सतपाल गोयल, ओपी भारद्वाज, सत्यवान, बलविंदर ठाकुर, जेएम शारदा, प्रो. उमेश घई, परमिंदर गुप्ता, बृज मोहन, राम कुमार, सतीश, एमपी सिंह, र| सिंह, जगदीप चौहान, रणजीत ठाकुर, महिंद्रपाल मौजूद थे।

शालीमार नगर में तीक्ष्ण सूद ने नई गलियों का उद्घाटन किया। -भास्कर

खबरें और भी हैं...