बेगमपुरा टाइगर फोर्स ने बच्चों को कापियां बांटीं
भास्कर संवाददाता | होशियारपुर
बेगमपुराटाइगरफोर्स की ओर से सरकारी प्राइमरी स्कूल में शम्मी सलेरन और राकेश भुट्टो और स्कूल अध्यापकों की देखरेख में बच्चों को कापियां बांटी गई।
इस मौके पर विशेष तौर पर पहुंचे बेगमपुरा टाइगर फोर्स के चेयरमैन तरसेम दीवाना, मुख्य सलाहकार कमेटी मैंबर ठेकेदार भगवान दास, उप चेयरमैन, जनरल सचिव अवतार बस्सी ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। इसको प्रफुल्लित करने के लिए सरकार और समाज सेवी संस्था की और से ज्यादा से ज्यादा योगदान करना चाहिए। इस दौरान अधिकारियों ने मांग की कि पूरे देश में पढ़ाई एक समान होनी चाहिए। सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी भाषा पहली कक्षा से लागू की जाए। टीचरों को पक्का किया जाए ताकि सरकारी स्कूलों में टीचरों की कमी को पूरा किया जा सके।