पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10वीं में 80 फीसदी अंक लेने वालों के लिए ओकडेल स्कूल में आधी फीस माफ

10वीं में 80 फीसदी अंक लेने वालों के लिए ओकडेल स्कूल में आधी फीस माफ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | ओकडेलसीनियर सेकेंडरी स्कूल में साल 2016 का सेशन के लिए नई योजनाएं तैयार की गई। इस मौके पर स्कूल की प्रिं. हरिंदर सैनी ने बताया कि स्कूल कमेटी ने फैसला लिया है कि 10वीं कक्षा में जिन छात्रों ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए है, उनकी 11वीं कक्षा में वार्षिक फीस आधी कर दी जाएगी। 2014-15 के साल में 10वी कक्षा का नतीजा 100 प्रतिशत और 12वीं कक्षा की मैडिकल की छात्राओं हरप्रीत कौर, रविंदरजीत कौर, राजकमल और स्मृति ने स्कूल मैरिट में पहला, दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया। अंडर 16 लड़के और लड़कियों की हॉकी की टीम ब्लाक और जिला स्तर पर चैंपियन रही, 12वीं कक्षा की मनप्रीत और 9वीं के मनदीप सिंह ने डिस्कस थ्रो और ऊंची कूद में सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक मीट में दूसरे स्थान पर रहे।

प्रिं. हरिंदर सैनी

खबरें और भी हैं...