- Hindi News
- जानवर बचाते समय गाड़ी सड़क से उतरी ट्रांसफार्मर से टकराई
जानवर बचाते समय गाड़ी सड़क से उतरी ट्रांसफार्मर से टकराई
होशियारपुर | सोमवारटांडा रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक इंडिगो गाड़ी आवारा पशु को बचाते सड़क से उतर गई और सड़क पर लगे ट्राफार्मर से जा टकराई। घटना की सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना संबंधी जानकारी देते हुए प्रभारी भारत पुलिस पार्टी सहित घटना स्थल पर पहुंच गए। घटना संबंधी जानकारी देते हुए तरणजीत ने बताया कि वे बागपुर में रहता है और गांव से गाड़ी लेकर होशियारपुर रहा था कि सामने अचानक अवारा पशु गया जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी सड़क से उतर गई और ट्रासफार्मर में जा टकराई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। हादसे में तरणजीत बाल-बाल बच गया।
टांडा रोड के पास आवारा जानवर को बचाने के चक्कर में ट्रांसफार्मर से टकराई इंडिगो। -भास्कर