- Hindi News
- नर्स बाेली डॉ. सुखनंदन के पकड़े जाने तक लडूंगी, डाॅ बोले चिढ़कर रचा गया पूरा ड्रामा
नर्स बाेली डॉ. सुखनंदन के पकड़े जाने तक लडूंगी, डाॅ बोले-चिढ़कर रचा गया पूरा ड्रामा
पुलिसनेजो धाराएं डॉक्टर सुखनंदन पर लगाई हैं वह जमानती हैं। इसमें आरोपी जमानत पर रिहा हो सकता है। ऐसे मामलों में हल्की धाराएं लगाना गलत है। मुझे इंसाफ चाहिए। डॉक्टर सुखनंदन ने मेरे साथ धक्का किया है। उसने मेरी इज्जत पर हाथ डाला है। उस पर बनती कार्रवाई होनी चाहिए। मैं एसएसपी ऑफिस जाऊंगी। जब तक सुखनंदन गिरफ्तार नहीं हो जाता मैं चैन से नहीं बैठूंगी। मैं पिछले 6 साल से पूरी मेहनत से काम कर रही थी। नंगल शहीदां की निवासी सतनाम अस्पताल में बतौर नर्स काम करने वाली पीड़िता बार-बार यही मांग कर रही है की सुखनंदन को उचित सजा मिलनी चाहिए। पुलिस उसे गिरफ्तार करे।
इस मामले में डॉ. सुखनंदन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त नर्स उसका भाई हमारे अस्पताल में पिछले 6 साल से काम कर रहे हैं। मेरे पिता ने उसे अपनी बेटी बनाया है, उस हिसाब से वह मेरी बहन लगती है। मैं क्या अपनी बहन पर हाथ डालूंगा। वह हमारे परिवार के मैंबरों की तरह थी। उसने इसका फायदा उठाना शुरू कर दिया था। इस बात की जब उसने जांच की तो उसका भाई राकेश गड़बड़ी में पाया गया। इस बात को लेकर उससे बहस हो गई थी। उसने बहस में मुझे धमकी दे दी कि वह उसे अस्पताल से नहीं निकाल सकता। मैंने गुस्से में उसे नौकरी से निकाल दिया। इस बात को लेकर वह चिड़ गई उसने यह सारा ड्रामा रच दिया। मेरे पास अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज है मैं चाहता हूं कि पुलिस इस फुटेज की जांच करे ताकि सच सबके सामने सके। थाना मॉडल टाउन के इंचार्ज एसआई भारत मसीह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की भी जांच करनी है। पर्चे में लगी धाराओं संबंधी पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि धाराओं में कोई कमी नहीं है। कानून के हिसाब से सही पर्चा काटा गया है।
डा. सुखनंदन