- Hindi News
- निगम चुनाव के लिए नई वार्डबंदी हफ्ते भर में
निगम चुनाव के लिए नई वार्डबंदी हफ्ते भर में
अमरेन्द्र मिश्रा | होशियारपुर
नवंबरमेंनिगम के चुनाव हो सकते हैं। चुनाव की सुगबुगाहट से सत्ताधारी अकाली दल के साथ भाजपा, कांगेस और आम आदमी पार्टी में भी तैयारियों को लेकर हलचल शुरू हो गई है। चुनाव लड़ने के इच्छुक अपने नेताओं से मिल दावेदारी पेश करने लगे हैं। इस चुनाव में सबसे दिलचस्प बात होगी आम आदमी पार्टी की भूमिका।
आप नेताओं की तरफ से पंजाब के सभी नगर परिषद के चुनाव में प्रत्याशी उतारने की घोषणा के बाद अब इस बात पर भी चर्चा शुरू हो गई है कि क्या कांग्रेस, अकाली और भाजपा से मुकाबला करने के लिए आप का समर्थन मांगेगी कि अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी। होशियारपुर में शिअद भाजपा में मधुर संबंध हैं।
लेकिन महाराष्ट्र हरियाणा के बाद अब भाजपा पंजाब में भी अपने चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने को लेकर शिअद पर जिस तरह दवाब की राजनीति शुरू कर दी है उससे निगम चुनाव तक गठबंधन पर क्या असर पड़ेगा पर भी लोगों का ध्यान है। हालांकि होशियारपुर नगर निगम में बड़े भाई की सीट भाजपा के खाते में ही शुरू से रही है
होशियारपुर के सभी वार्डों के गली-मोहल्ले में बदलाव के अलावा नए सिरे से वार्ड को आरक्षित करने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद नई वोटर सूची बनेगी। होशियारपुर नगर निगम चुनाव के लिए कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 68 हजार 653 जिसमें एससी मतादाताओं की संखया 45283 है। यह 2011 की जनगणना पर आधारित है। कुल 50 कौंसलर के चुनाव में महिला कौंसलरों की संखया 17 रखी गई है। जनरल कैटेगरी के लिए कुल 50 में से 35 सीट है जिसमें 12 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है। इसी तरह एससी कैटेगरी के कुल 13 सीट में महिलाओं के लिए 5 सीट रिजर्व है। बांकि 2 सीट बैकवर्ड क्लास के लिए सुरक्षित है।
नगर निगम होशियारपुर की लिए वार्डबंदी का काम अगले हफ्ते तक पूरा होना है। जबकि हरियाना, दसूहा, टांडा. गढ़दीवाला, शामचौरासी, मुकेरियां गढ़शंकर नगर परिषद की वार्डबंदी का काम पूरा कर लिया गया है। दसूहा नगर परिषद में वार्ड संखया 4, 5, 6 11 को एससी कैटेगरी के लिए सुरक्षित किया गया है। इसके अलावा वार्ड संख्या 14 बैकवर्ड सीट के तौर पर आरक्षित हैं। बांकि बची 10 सीट जनरल कैटेगरी की हैं। इसी तरह मुकेरियां नगर परिषद के 15 सीट में से 3 सीट एससी कैटेगरी 1 सीट बैकवर्ड के लिए आरक्षित किया गया है। कुल 15 सीट में बांकि बचे 11 सीट जनरल कैटेगरी के लिए ह