पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडवोकेट एसएस भारद्वाज के घर में घुसे हथियारबंद, जान से मरने की धमकी दी

एडवोकेट एसएस भारद्वाज के घर में घुसे हथियारबंद, जान से मरने की धमकी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | होशियारपुर/टांडा उड़मुड़

शहरकेनामी वकील एसएस भारद्वाज और गुरदासपुर में जज रविपाल के बड़े भाई को घर में घुसकर कुछ लोगों ने अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी। एसएस भारद्वाज ने टांडा के डीएसपी कर्णवीर को इसकी शिकायत दे दी है। एडवोकेट एसएस भारद्वाज ने बताया कि वह टांडा के वार्ड नंबर-11 में रहते हैं। तीन भाई हैं। उनके एक छोटे भाई रवि पाल गुरदासपुर में जज हैं। जबकि दूसरा भाई साथ ही होशियारपुर में प्रैक्टिस करते हैं।

उन्होंने बताया कि उनके पास रजिंदर सिंह उर्फ राज कुमार के मकान का केस चल रहा था। रजिंदर सिंह जैसे चाहता था कानून के हिसाब से वैसा नहीं हो सकता था। 14 सितंबर को जब वह किसी काम से कहीं गए थे तो रजिंदर सिंह उर्फ राजकुमार कुछ लोगों के साथ उनके घर पहुंचा। घर में घुसे लोग हथियारों से लैस थे। एडवोकेट भारद्वाज ने बताया कि घर में घुसे लोगों ने उन्हें और उनके बच्चों को अपहरण और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि किसी बात का डर नहीं है उस पर पहले भी 363, 366, 307 के तहत मामला दर्ज था वह उसकी सजा काट चुका है। बाद में उसने 1.15 मिनट पर फोन पर धमकाया और उसे उसके कार्यालय आकर भी देख लेने को लेकर धमकाया। एडवोकेट स्थानीय पुलिस से सुरक्षा धमकाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में रजिंदर सिंह उर्फ राजकुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी को कोई धमकी नहीं दी। वह को केस के सिलसिले में उनके घर गए थे। उनके एक मित्र का केस था वह इसलिए उसके साथ गया था। वकील साहिब झूठ बोल रहे हैं।

एडवोकेट एसएस भ्ारद्वाज ने बताया कि आरोपी उनका क्लाइंट था।