- Hindi News
- वेटरनरी फार्मासिस्ट ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला
वेटरनरी फार्मासिस्ट ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला
रूरलहैल्थऔर वेटनरी फार्मासिस्ट दर्जा चार मुलाजिमों ने अपनी मांगों को लेकर जिला परिषद कार्यालय में रोष प्रदर्शन किया रोष प्रदर्शन के बाद फार्मासिस्टों ने जिला परिषद चौक पर पंजाब सरकार का पुतला फूंका और जमकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
रोष प्रदर्शन संबंधी जानकारी देते हुए रूरल फार्मासिस्ट नेताओं ने कहा कि पंजाब में 1186 हैल्थ डिस्पेंसरियां और 582 पशु डिस्पेंसरियों के फार्मासिस्ट और दर्जा चार मुलाजिमों की तरफ से अपनी मांगों की पूर्ति के लिए ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के मुख्य दफ्तर विकास भवन मोहाली में शुरू किया पक्का धरना और फार्मासिस्ट नेता रूपिंदर सिंह राजा की तरफ से शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि मरणव्रत भी नौवें दिन में प्रवेश कर गया जिसके कारण रूपिंदर सिंह की सेहत भी बहुत खराब हो गई हैं अगर उन्हें कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेवार पंजाब सरकार होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने मोहाली में प्रदर्शनकारियों से कोई बात नहीं की और कोई हाल पूछा। उन्होंने कहा कि पंजाब भर के फार्मासिस्ट दर्जा चार मुलाजिमों में अकाली भाजपा गठबंधन के खिलाफ भारी रोष पाया जा रहा हैं। फार्मासिस्ट नेता मनदीप सिंह ने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को पंजाब सरकार ने माना तो वे संघर्ष को ओर तेज करेंगे तथा अपने परिवारों सहित सड़कों पर आएंगे। रोष प्रदर्शन करने वालों में अमरजीत सिंह, गुरमुख सिंह, विनोद कालिया, परमजीत सिंह, राहुल भार्गव, रविंदर सिंह, जसवंत सिंह, मनजिंदर सिंह, रवि कुमार, इंद्रजीत सिंह, जतिंदर कुमार, रणजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, अशोक कुमार, लक्की कुमार, विजय कुमार, सरवण कुमार भी मौजूद थे।
जिला परिषद कार्यालय के सामने किया रोष प्रदर्शन।