पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण खेलों के लिए ट्रायल 18 सितंबर से

ग्रामीण खेलों के लिए ट्रायल 18 सितंबर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेलविभागपंजाब की तरफ से ग्रामीण ब्वायज और गर्ल्स के लिए हाकी, जुड़ो, बाक्सिंग और कुश्ती कंपीटिशन कराए जा रहे हैं। ब्वायज के कंपीटिशन 24 से 26 सितंबर तक पटियाला में और गर्ल्स के 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक अमृतसर में होंगे। इसके लिए 18 सितंबर से होशियारपुर में ट्रायल होने हैं।

हाकी के लिए ट्रायल आउटडोर स्टेडियम और बाक्सिंग, जुड़ो, कुश्ती के ट्रायल इंडोर स्टेडियम में दोपहर 3 बजे होंगे। ट्रायल देने वाले खिलाड़ी गांव से संबंधित होने चाहिए और खिलाडिय़ों की उम्र 16 या इससे कम होनी चाहिए। ट्रायल में भाग लेने वाले जन्म संबंधी प्रमाण पत्र की फोटोकापी लेकर आएं। सभी दस्तावेज स्कूल के प्रिंसिपल, हेडमास्टर से तस्दीकशुदा होने चाहिए। यह जानकारी जिला खेल विभाग के अफसर विजय कुमार ने दी।