दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी पर केस
होशियारपुर| नाबालिगसे दुष्कर्म करने की कोशिश में माहिलुपर पुलिस ने राजीव पुत्र राजवीर निवासी गांव महिदूद मूल निवासी रसूलपुर सत्रा यूपी पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने बयानों में पीड़ित के पिता ने बताया कि 14 सितंबर सुबह करीब छह बजे बेटी शौच के लिए गई थी।
इस दौरान आरोपी वहां पर गया उसके साथ अश्लिील हरकतें करने लगा। उसने बच्ची के कपड़े उतार दिए। कुदरती वह भी उसी और से गुजर रहा था। उसने लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंच गया। उसने अपनी लड़की को उक्त आरोपी से बचाया। इस दौरान आरोपी वहां से फरार हो गया।