पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होशियारपुर | यूथफार चेंज संस्था होशियारपुर की ओर से परो

होशियारपुर | यूथफार चेंज संस्था होशियारपुर की ओर से परो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | यूथफार चेंज संस्था होशियारपुर की ओर से परो कालेज लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में होशियारपुर के आठ कालेजों ने भाग लिया। फाइनल में डीएवी कालेज और सरकारी कालेज के बीच हुआ। डीएवी की टीम ने सात विकेट से मैच जीत लिया। कालेज पहुंचने पर विजेता टीम को प्रिंसिपल नीरजा ढींगरा ने सम्मानित किया और बधाई दी। कालेज के प्रो. राजीव शर्मा ने बताया कि डीएवी कालेज के मनजिंदर सिंह को मैन आफ मैच और सीरिज का खिताब मिला। सोमवार को क्रिकेट टीम का कालेज में प्रिंसिपल नीरजा ढींगरा ने सम्मान किया। उन्होंने कहा खेलों से जहां आपसी प्यार बढ़ता है वहीं समर्पन की भावना भी बढ़ती हैं। इस अवसर पर प्रो. राजीव शर्मा, प्रो. सीबी अरोड़ा, प्रो. गुरविंदर कौर, प्रो. जसपाल, प्रो. राकेश, राजकुमार भल्ला भी मौजूद थे।

डीएवी काॅलेज ने सरकारी काॅलेज को हरा परो क्रिकेट लीग टूर्नामेंट जीता