पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर और आसपास की सफाई रखें : रमन

घर और आसपास की सफाई रखें : रमन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर |बच्चों को अच्छी आदतें स्कूलों में ही दी जा सकती है क्योंकि बच्चों का दिमाग अभी शुरुआती दौर में ही होता है और सीखने की कला इस समय दौरान ही विकसित हो रही होती है। यह बात लायंस क्लब एक्शन के प्रधान भूपिंदर सिंह गग्गी ने सरकारी एलिमेंट्री स्कूल नई आबादी में क्लब की ओर से सफाई की अहमियत विषय पर हुए सेमिनार में कही। उन्होंने कहा कि सरकार को स्कूलों में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान प्रोजेक्ट चेयरमैन रमन वर्मा विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बच्चों में शारीरिक सफाई के साथ-साथ अपने घर, आसपास की सफाई करने की अच्छी आदत बनानी चाहिए। यदि सभी अपने घर और अपने आसपास को साफ रखेंगे तो समाज में कहीं भी गंदगी नजर नहीं आएगी। क्लब सचिव कमल वर्मा और कैशियर दलजिंदर सिंह ने बच्चों को अपने हाथों, अपनी शरीर, घर की सफाई करने के लिए कहा। इस मौके पर चेयरमैन डीआर यादव, हरजिंदर सिंह राजा, रशपाल सिंह आदि शामिल थे।

सेमिनार में जानकारी देते लायंस क्लब एक्शन के सदस्य और स्कूल स्टाफ।