पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीन दयाल उपाध्याय का जन्मोत्सव 25 को

दीन दयाल उपाध्याय का जन्मोत्सव 25 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाभाजपा की बैठक में पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्मोत्सव 25 सितंबर को मंडल स्तर पर मनाने पर चर्चा की गई। जिला भाजपाध्यक्ष शिव सूद की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और प्रभारी, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य, जिला मोर्चा अध्यक्ष और एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. दिलबाग राय ने भाग लिया। शिव सूद ने कहा कि प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार पूरे राज्य में यह जन्मोत्सव मंडल स्तर तक मनाया जा रहा है, इसके अंतर्गत जिला भाजपा में तीनों विधानसभाओं में आयोजित किया जाएगा।

बैठक में भाजपा की ओर से प्रकाशित की जाने वाली पत्रिका कमल सुनेहा के प्रचार के बारे में चर्चा की गई। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश जालिम, सतवंत कौर थियाड़ा, जिला महामंत्री विजय पठानिया, उपाध्यक्ष सरबजीत कौर, हजारा सिंह आजाद, डॉ. रमन घई, सचिव मीना मखीजा, कृष्ण अरोड़ा, तिलक राज शर्मा, डॉ. इंद्रजीत शर्मा, इंज प्रमोद सूद, शमीम अहमद काजमी, डीएसपी मलकीयत सिंह, नितिन गुप्ता नन्नू, ज्ञान बांसल, अर्चना जैन, त्रिशला शर्मा, जसवंत कौर, विनोद परमार, राज कुमार, अमरजीत लाडी, दीपक प्रभाकर, भगत राम, मोहिंदर सिंह, राजेश ललवान, डॉ. कर्मजीत, राजेश डांडिया, गुरदेव सिंह, अजय चोपड़ा, यशपाल शर्मा, नीलम राणा आदि सहित कई लोग शामिल थे।

बैठक में मौजूद भाजपा कार्यकर्त्ता।