- Hindi News
- मनरेगा कांट्रेक्ट वर्करों की कलम छोड़ हड़ताल शुरू
मनरेगा कांट्रेक्ट वर्करों की कलम छोड़ हड़ताल शुरू
होशियारपुर |मनरेगा कांट्रेक्ट कर्मचारी यूनियन जिला होशियारपुर की रैगुलर पे स्केल लागू करवाने के लिए संघर्ष शुरु कर दिया गया है। जिसमें कर्मचारियों की तरफ से अपनी मांगे मनवाने के लिए पहले ब्लाक स्तर ब्लाक विकास और पंचायत अफसरों को अपनी मांगे मनवाने के लिए मांग पत्र दिए गए थे।
डीसी और एडीसी विकास के द्वारा कर्मचारियों की तरफ से अपनी मांगे जिनमें रैगुलर पे स्केल, सीपीएफ, ईएसआई, सिनयरिटी लिस्ट सहित मांगे मनवाने संबंधी पंजाब सरकार को मांग पत्र दिया गया। कर्मचारियों की तरफ से मांगे मानने पर कलम छोड़ हड़ताल करने की घोषणा की गई। कर्मचारियों की तरफ से सरकार को चेतावनी देते कहा कि अगर सरकार ने मांगे मानी तो 23 और 24 सितंबर को डीसी कार्यालय मोहाली में लगातार धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर अशोक कुमार, पेंशनर्स टीचर एसोसिएशन के महिंदर सिंह मरवाहा, प्रधान जसविंदर सिंह, अवतार सिंह, ऊषा देवी, वरिंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, सुनील शर्मा, अंजू बाला, मनप्रीत कौर, अमनिंदर सिंह, विलियम मसीह, राकेश कुमार, अंजली शर्मा, हरप्रीतपाल शामिल थे।