- Hindi News
- सरकारी स्कूल में जन सूचना अभियान कार्यक्रम 17 से
सरकारी स्कूल में जन सूचना अभियान कार्यक्रम 17 से
होशियारपुर |ग्रामीण लोगों को केंद्र सरकार की जनहित योजनाओं की जानकारी देने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय, जालंधर और होशियारपुर जिले के गांव चब्बेवाल में स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्पोर्टस ग्राउंड में 17 से 19 सितंबर तक तीन दिवसीय जन सूचना अभियान कार्यक्रम करवाया जाएगा। नोडल आफिसर उषा रानी ने होशियारपुर प्रेस क्लब में हुई पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय, विज्ञापन एवं दृश्य प्रचार निदेशालय, गीत एवं नाटक प्रभाग, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन की मुख्य भूमिका रहेगी। राज्य सरकार के तहत जिला ग्रामीण विकास अभिकरण और जिला प्रशासन भी इसमें भागीदारी करेंगे।
उषा रानी ने बताया कि एनडीए सरकार की ओर से पंजाब ये पहला कार्यक्रम करवाया जा रहा है, जो होशियारपुर के गांव चब्बेवाल में करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जन सूचना अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करके आम जन को इनकी जानकारी देना है, इसमें बहुत से विभाग प्रदर्शनी स्टॉलों से अपनी योजनाओं को प्रदर्शित करने के साथ-साथ लोगों को इनके बारे में जानकारी देंगे।
इस अभियान में विज्ञापन एवं दृश्य प्रचार निदेशालय की ओर से एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत सबका हाथ सबका साथ आधारित भव्य चित्र प्रदर्शनी से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान स्कूली बच्चों आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भागीदारी से जागरूकता रैली, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं तथा अन्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ग्रामीण बच्चों के लिए एक हेल्दी बेबी शो प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी तथा स्वास्थ्य विभाग की सहायता से एक मुफ्त स्वास्थ्य जांच कैंप भी लगाया जाएगा। मौके पर मोहम्मद तनवीर, र| लाल नेगी, गौरव पालीवाल, अहमद खान, गगनदीप कौर भी मौजूद थी।
पत्रकारवार्ता में जनहित योजना की जानकारी देती उषा रानी। साथ में मौजूद हैं मोहम्मद तनवीर, र| लाल नेगी, गौरव पालीवाल, अहमद खान और गगनदीप कौर