पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रतड़ी मंदिर से श्री सीता राम की शोभायात्रा निकाली

रतड़ी मंदिर से श्री सीता राम की शोभायात्रा निकाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटी को बेटे के सम्मान ही प्यार दें: साध्वी भारती

केशोंमंदिर में श्री भगवान परशुराम सेना की ओर से करवाई जा रही श्री शिव महापुराण के दूसरे दिन कथा का शुभारंभ मुख्य यज्ञमान अमरपाल काका एवं नरेंदर मोदगिल तथा दीपक शारदा ने पूजन करके की। सेना के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा एवं अजय ऐरी ने सभी मुख्य यज्ञमानों सहित ज्योति प्रज्जवलित की। दूसरे दिन धार्मिक सभा में साध्वी रूपेश्वरी भारती ने बताया कि माता सती ने अपने आपकों यज्ञ में भस्मीभूत कर दिया लेकिन उससे पहले वह शिव भगवान के चरणों में प्रार्थना करती है कि अगले जन्म में वह ही उन्हें पति रुप में प्राप्त हो। अगले जन्म में माता सती हिमालय राज और मैना के यहां पुत्री रूप में जन्म लेती हैं।

साध्वी ने बताया कि पुत्री के जन्म लेने पर उनके माता पिता की प्रसन्नता की कोई सीमा रही लेकिन आज के परिवेश में पुत्री को जन्म लेने से पहले ही मां के गर्भ में दफना दिया जाता हैं। उन्होंने बताया कि जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवताओं का निवास होता है और जहां नारी का सम्मान नहीं होता वहां भूतों का निवास होता हैं। उन्होंने कहा कि बेटी को बेटे के सम्मान ही प्यार दें, संस्कार दें क्योंकि संस्कार संतान ही माता पिता का नाम रोशन कर सकती हैं। इस अवसर पर रोहित रावत, नरेश परछा, रितनेश कुमार, बजरंगी पांडे, केसी शर्मा, जगदीश मिन्हास, अमृत लाल अग्निहोत्री, राम कृष्ण गोशाला के विकास सहदेव, योगेश, सुनील झा, विनोद कुमार आदि सहित कई लोग मौजूद थे।

बाबा बालक नाथ मंदिर में धार्मिक समागम

टांडाउड़मुड़। श्री राम शरणम सभा की ओर से बाबा बालक नाथ मंदिर मियाणी में धार्मिक समागम करवाया गया। इस दौरान भगत हंस राज जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। समागम में मौजूद मियाणी और टांडा उड़मुड़ की संगत ने अमृतवाणी का पाठ किया।शर्मिला संगर ने मनोहर भजनों के साथ गुरु की महिमा का गुणगान किया। मौके पर दिनेश संगर, रंजन संगर, बिंदिया संगर, राकेश भनोट, प्रेम पडवाल, पूर्ण चंद, विजय, जतिंदर, देव शर्मा, राजू मियाणी, डॉ. खन्ना, डॉ. रमेश, पंकज तलवाड़, शाम लाल, जतिंदर चोपड़ा, जगन नाथ, विकास, अशोक मौजूद थे।

केशों मंदिर में शिव महापुराण में हाजिरी लगाते अमरपाल काका, आशुतोष शर्मा।

शोभायात्रा में भगवान राम, माता सीता लक्ष्मण जी का सजा रथ।

हरियाना में रामकथा के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्